CWG 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दिखा दम, बारबाडोस को हराकर बनाया सेमीफइनल में जगह
100 रनों से बारबाडोस को हराकर भारतीय महिला टीम अपने नाम एक बड़ी जीत दर्ज करा ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम CWG 2022 के सेमीफइनल में पहुँच गयी है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले महिला टी20 क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने पदक की ओर अपना एक और कदम बढ़ा लिया है।
CWG 2022 के सेमीफइनल में पहुँचा भारतइस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया अपना पकड़ बनाये हुए है। पाकिस्तान और बारबाडोस दोनों टीम CWG 2022 से बहार हो चुकी है।
बारबाडोस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने दिया। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जबकि बारबाडोस 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना पायी। इसका श्रेय भारत की गेंदबाज़ रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाज़ी को जाता है।
रेणुका ने बनाया रिकॉर्डरेणुका सिंह ठाकुर ने बारबाडोस के 4 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया है। यह विकेट उन्होंने बारबाडोस को 10 रन देकर लिया। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। परन्तु उस समय भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके साथ ही रेणुका सिंह ठाकुर पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने CWG 2022 में दो बार 4 विकेट लिए हैं। बारबाडोस के खिलाफ लिए चार विकेट ने भारत को सेमीफइनल में पहुँचा दिया और
– वो पहली महिला तेज गेंदबाज भी बन गयी है , जिन्होंने एक T20 सीरीज में दो बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
भारत का प्रदर्शनकप्तान हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, मेघना सिंह और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया। रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा (नाबाद 34) के बीच 70 रन की साझेदारी ने भारत को अच्छे स्कोर दिलाने में मदद की है।
अब भारतीय टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता से सेमीफइनल में टक्कर लेगी। अगर सेमीफइनल का मैच भारतीय टीम जीत जाती है तोCWG 2022 में भारत का रजत पदक पक्का है।